31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्लेसमेंट में IIT BHU ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, छात्र को मिली 2.2 करोड़ की नौकरी

BHU Placement Record: बीएचयू ने प्लेसमेंट में नया रिकॉर्ड बनाया है। हाल ही में संस्थान में आयोजित प्लेसमेंट सत्र में आईआईटी बीएचयू ने प्रति वर्ष 2,2 करोड़ रुपये का उच्चतम सीटीसी पैकेज हासिल किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 7 Feb 2025, 3:51 PM IST

BHU Placement Record

BHU Placement Record: बीएचयू ने प्लेसमेंट में नया रिकॉर्ड बनाया है। हाल ही में संस्थान में आयोजित प्लेसमेंट सत्र में आईआईटी बीएचयू ने प्रति वर्ष 2,2 करोड़ रुपये का उच्चतम सीटीसी पैकेज हासिल किया है। छात्रों को मिलने वाला औसत पैकेज 22,79,680.91 रुपये प्रति वर्ष है। 31 जनवरी 2025 तक BHU को कुल 1,128 प्लेसमेंट ऑफर और 424 इंटर्नशिप के ऑफर मिले।

यह भी पढ़ें- JNU ने प्रदर्शन में शामिल होने पर छात्रों से वसूला 18 लाख रुपए का जुर्माना, फीस से 4 गुना ज्यादा है ये राशि

विभिन्न सेक्टर ने लिया प्लेसमेंट में हिस्सा 

ये प्लेसमेंट विभिन्न प्रकार के उद्योगों जैसे तकनीक, कंसल्टिंग, फाइनेंस और कोर इंजीनियरिंग क्षेत्रों में आयोजित किए गए हैं। हाल के प्लेसमेंट में प्रमुख कंपनियों में Google, Microsoft, गोल्डमैन सैक्स, टाटा स्टील, अमेजन, डेटा ब्रिक्स, आईटीसी, सैमसंग, ओरेकल, वॉलमार्ट और क्वालकॉम शामिल हैं। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्लेसमेंट अभियान अभी भी जारी। 

यह भी पढ़ें- जब गर्लफ्रेंड के कहने पर छोड़ दी विदेश की नौकरी, UPSC टॉप करने के बाद प्यार से हटाया पर्दा

बीएचयू के एक फैकल्टी ने कहा कि इस साल के प्लेसमेंट परिणाम से IIT BHU की छवि प्लेसमेंट के मामले और मजबूत हो गई। हमारे संस्थान की शैक्षणिक और अनुसंधान उत्कृष्टता और छात्रों की प्रतिभा के आधार पर यह प्लेसमेंट हासिल हुआ। फैकल्टी ने बताया कि अभी प्लेसमेंट जारी है और आने वाले समय में संस्थान में और भी बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार का ये कॉलेज, देश-विदेश में भी है फेमस | Bihar College

आईआईटी बीएचयू का पिछले कुछ सालों का प्लेसमेंट रिकॉर्ड (IIT BHU Placement Record)

2024-25- 2.20 करोड़

2023-24- 1.68 करोड़

2022-23- 1.20 करोड़

2021-22- 2.15 करोड़ 

1919 में हुई थी इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2019 में BHU ने अपने 100 वर्ष पूरे कर लिए। संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, BHU भारत का पहला और एशिया का सबसे बड़ा आवासीय विश्वविद्यालय है। भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने इस संस्थान की नींव रखी थी। बीएचयू में इंजीनियरिंग की शिक्षा 1919 में बनारस इंजीनियरिंग कॉलेज (बेंको) की स्थापना के साथ शुरू हुई। वहीं वर्ष 1968 में, बीएचयू के पूर्ववर्ती इंजीनियरिंग कॉलेजों, अर्थात बेन्को, मिनमेट और टेक्नो को प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT BHU) बनाने के लिए विलय कर दिया गया था।