30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IIT Kanpur: अब IIT से मिलेगी BTech MBA की डुअल डिग्री, जानिए क्या है ये कोर्स और कैसे मिलेगा दाखिला

IIT Kanpur BTech-MBA Dual Degree Course: अब IIT Kanpur से एक साथ बीटेक और एमबीए की डिग्री हासिल की जा सकती है। इसके लिए आईआईटी कानपुर ने डुअल डिग्री का कोर्स शुरू किया है। देखें क्या है ये कोर्स-
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 4 May 2025, 7:47 PM IST

IIT Kanpur BTech MBA Dual Degree

IIT Kanpur BTech MBA Dual Degree Course: 12वीं के बाद छात्र बीटेक करते हैं। वहीं बीटेक के बाद MBA आज के समय में एक अच्छा कॉबिनेशन बनकर उभरा है। बीटेक के बाद छात्रों के बीच MBA का क्रेज बढ़ रहा है। हालांकि, इसमें एक लंबा वक्त लग जाता है। साथ ही फीस भी दोगुनी लग जाती है। लेकिन अब IIT Kanpur से एक साथ बीटेक और एमबीए की डिग्री हासिल की जा सकती है। इसके लिए आईआईटी कानपुर ने डुअल डिग्री का कोर्स शुरू किया है। आइए, जानते हैं क्या है आईआईटी कानपुर का ये डुअल डिग्री कोर्स, इस कोर्स के तहत कैसे दाखिला मिलेगा और क्या है प्रक्रिया-

क्या है ये डुअल कोर्स 

आईआईटी कानपुर ने बीटेक और एमबीए के कॉबिनेशन वाला डुअल डिग्री कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स की शुरुआत 2025-26 से हुई है। जहां नॉर्मल बीटेक 4 सालों को हाता है। वहां डुअल डिग्री वाला ये कोर्स पांच सालों का कोर्स होगा। 2025-26 में पहली बार बीटेक-एमबीए डुअल कोर्से में छात्रों को दाखिला मिलेगा।

यह भी पढ़ें- खत्म होगी NEET UG परीक्षा, जानिए कैसा रहा इस बार का पेपर

कैसे मिलेगा दाखिला 

IIT Kanpur का ये डुअल डिग्री (Dual Degree Course) शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू हो रहा है। हालांकि, अभी ये तय नहीं हुआ कि इस कोर्स के लिए कितनी सीटें रखी जाएंगी। पांच वर्षीय इस कोर्स में दाखिला JEE Advanced परीक्षा के आधार पर मिलेगा।

यह भी पढ़ें- AIR 586वीं रैंक हासिल करने वाली कविता किरण की कहानी है काफी मजेदार, माता पिता से झूठ बोलकर दी UPSC की परीक्षा

आईआईटी कानपुर कर रहा है जेईई परीक्षा का आयोजन 

देश के 23 IIT कॉलेज में एडमिशन के लिए हर साल जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन किया जाता है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इस बार JEE Advanced 2025 परीक्षा का आयोजन IIT Kanpur की ओर से किया जा रहा है। आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक नया पोर्टल खोला है। ये पोर्टल ऐसे कैंडिडेट्स के लिए है, जिन्हें रजिस्ट्रेशन करते हुए किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। जेईई एडवांस परीक्षा का आयोजन 18 मई को आयोजित की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा