
ISRO(Image-Official)
ISRO VSSC Recruitment 2025: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अंतर्गत आने वाले विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) ने तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 64 रिक्तियों के लिए यह भर्ती की जा रही है, जिनमें टेक्नीशियन-बी, ड्राफ्ट्समैन-बी और फार्मासिस्ट-ए के पद शामिल हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जून 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 16 जून 2025 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार VSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.vssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून 2025 है।
इस भर्ती के लिए योग्यता की बात करें तो इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 10वीं पास होना चाहिए और साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। फार्मासिस्ट-ए के पद पर आवेदन करने वालों के पास डिप्लोमा इन फार्मेसी (D.Pharm) होना चाहिए। आवेदक की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को आयु में छूट सरकारी नियमानुसार दी जाएगी।
टेक्नीशियन-बी और ड्राफ्ट्समैन-बी के पद के लिए ₹21,700 – ₹69,100 प्रति माह (लेवल-3) के अनुसार सैलरी मिलेगी। वहीं फार्मासिस्ट-ए के लिए ₹29,200 – ₹92,300 प्रति माह (लेवल-5) तय किया गया है।
टेक्नीशियन-बी (ट्रेडवार पद)
फिटर – 20
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक – 11
टर्नर – 6
मशीनिस्ट – 5
इलेक्ट्रीशियन – 5
इलेक्ट्रोप्लेटर – 3
वेल्डर – 2
एमआरएसी (रेफ्रिजरेशन/एयर कंडीशनिंग) – 1
मोटर व्हीकल/डीजल मैकेनिक – 1
फोटोग्राफर – 1
कारपेंटर – 1
ड्राफ्ट्समैन-बी (मैकेनिकल): 7 पद
फार्मासिस्ट-ए: 1 पद
Updated on:
07 Jun 2025 05:13 pm
Published on:
07 Jun 2025 05:13 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
