JEE Advanced 2021 Registration: देश के टॉप आईआईटी में एडमिशन पाने के लिए आयोजित होने वाली जेईई एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आज 13 सितंबर, 2021 से शुरू होने जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते है। हालांकि रजिस्ट्रेशन शुरू होने का सही समय अभी तक घोषित नहीं किया गया है। स्क्रीनिंग टेस्ट, JEE मेन का परिणाम जारी होने के बाद पंजीकरण शुरू होगा। जेईई मेन में बेहतर स्कोर करने वाले सफल अभ्यर्थियों में 2.5 लाख छात्रों को जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।