30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JUET 2021: जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

जम्मू यूनिवर्सिटी ने जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2021 (JUET 2021) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 11 Sep 2021, 12:27 PM IST

 jammu university entrance test registration

jammu university entrance test registration

Jammu University Entrance Test: जम्मू यूनिवर्सिटी में एडमीशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए अच्छी खबर है। जम्मू यूनिवर्सिटी ने जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट 2021 (JUET 2021) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (Jammu University Entrance Test) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट jammuuniversity.ac.in के माध्यम से कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख और फीस:—
जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तारीख 22 सितंबर, 2021 है। 22 सितंबर के बाद आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स लेट फीस के साथ 24 सितंबर तक वेबसाइट पर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। फीस की बात करें तो सभी सामान्य वर्ग के स्टूडेंट्स के लिए ऑनलाइन आवेदन फीस 850 रुपए है। जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए आवेदन फीस 730 रुपए है। वहीं 22 सितंबर के बाद आवेदन करने वालों को लेट फीस के रूप में 130 रुपए अतिरिक्त देने होंगे।

यह भी पढ़ें :— UTET 2021: उत्तराखंड टीईटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए परीक्षा पैटर्न और शैक्षणिक योग्यता


ऐसे करें रजिस्ट्रेशन:—
— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jammuuniversity.ac.in पर जाएं।
— अब वेबसाइट पर दिए गए Application Form के लिंक पर क्लिक करें।
— इसके बाद New Registration के लिंक पर क्लिक करें।
— नए पेज पर अपना नाम, पिता का नाम, मोबाइल, ईमेल और अन्य जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
— रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें और अपना एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
— फोटो और साइन को अपलोड करने के बाद एप्लीकेशन फीस जमा करें।
— सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद एप्लीकेशन का प्रिंट लेकर अपने पास रख ले।

यह भी पढ़ें :— SBI Apprentice Admit Card 2021 : एसबीआई अप्रेंटिस एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड


जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, IIT खड़गपुर 11 सितंबर, 2021 को जेईई एडवांस 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जेईई मेन परीक्षा में 2.5 लाख छात्रों ने टॉप किया है। वे सभी इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर शुरू गई है। आईआईटी जेईई परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर, 2021 है।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा