30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिरी 20 दिनों में JEE Main सेशन 2 के लिए सफलता पाने के टिप्स, इस तरह करें तैयारी

संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Joint Entrance Examination) सत्र-1 परीक्षा के बाद अब छात्र सत्र-2 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, जो 6 से 12 अप्रैल 2023 तक आयोजित होने वाली है। हम जेईई मेन की परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा के लिए जाने से पहले कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दें रहे हैं, जो आखिरी समय की तैयारी के लिए उनके बहुत काम आएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 15 Mar 2023, 5:24 PM IST

,

JEE Main सेशन 2 के लिए टिप्स

JEE Main Session 2: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Joint Entrance Examination) मेन के सत्र 1 की परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। भारत में सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक यह संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Joint Entrance Examination) दो बार आयोजित की जाती है। इस साल 8 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए, सत्र-1 परीक्षा के बाद अब छात्र सत्र-2 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जो 6 से 12 अप्रैल, 2023 तक आयोजित होने वाली है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा में छात्रों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बेहतर रणनीति और सलाह की आवश्यकता होती है। यहां हम जेईई मेन की परीक्षा देने वाले छात्रों को परीक्षा के लिए जाने से पहले कुछ महत्वपूर्ण टिप्स दें रहे हैं, जो आखिरी समय की तैयारी के लिए उनके बहुत काम आएगी।

आखिरी 20 दिनों में JEE Main सेशन 2 के लिए टिप्स -

1. छात्र उन महत्वपूर्ण विषयों के सवाल ज्यादा हल करें जो जेईई मेन परीक्षा में अक्सर पूछे जाते रहे हैं।
2. छात्रों को इस समय किसी भी विषय को रटने के बजाय सामग्री को दोहराने पर ध्यान देना चाहिए।
3. छात्र भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में इन तीन विषयों की के टॉपिक को अधिक दोहराएं।
4. रिवीजन करते समय छात्रों को ध्यान केंद्रित रखना चाहिए और सकारात्मक दृष्टिकोण रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जल्द होगा जारी, जानें क्या है अपडेट


5. जब भी पढ़ने बैठे तो इस बात का खास ध्यान रखें कि आप अपनी सभी टेंशन को दूर कर पढ़ाई करें। फोकस होकर पढ़ेगें तो बेहतर परिणाम आएंगे।
6. परीक्षा के लिए हर विषय महत्वपूर्ण है, ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि एक ऐसा शेड्यूल बनाएं जिसमें सभी टॉपिक्स को बराबर समय मिल सके।
7. अगर लगातार बैठ कर सिर्फ पढ़ते रहेंगे और ब्रेक नहीं लेंगे तो बोरियत हो जाएगी और पढ़ने में आपका मन नहीं लगेगा।
8. इसी कारण यह जरूरी है कि पढ़ाई के दौरान समय- समय पर ब्रेक लेते रहें।

यह भी पढ़ें- GATE 2023 का रिजल्ट कल होगा जारी, अंतिम वर्ष की कट ऑफ के साथ यहां देखें डिटेल्स

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग