
JEE Main Result 2025
JEE Main Result 2025: NTA ने जेईई मेन 2025 सेशन-1 के परिणाम और टॉपर सूची जारी कर दी है। छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इस परीक्षा में राजस्थान के आयुष ने टॉप किया है। साथ ही, सेशन-1 परीक्षा में कुल 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल का स्कोर हासिल किया है। इनमें राजस्थान के आयुष के अलावा कर्नाटक के कुशाग्र गुप्ता, दिल्ली के दक्ष, राजस्थान के रजित गुप्ता, उत्तर प्रदेश के श्रेयास लोहिया, राजस्थान के सक्षम जिंदल और उत्तर प्रदेश के सौरव शामिल हैं।
100 पर्सेंटाइल हासिल करने वाले 14 छात्रों में से 5 राजस्थान के हैं। वहीं, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से 2-2, जबकि कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से एक-एक छात्र शामिल हैं। इस बार जेईई सेशन-1 के लिए 13 लाख 11 हजार 544 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 12 लाख 58 हजार 136 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा में कुल उपस्थिति दर 95.93% रही।
जेईई मेन रिजल्ट में कुल 14 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है। जिसमें आयुष सिंघल-राजस्थान, कुशाग्र गुप्गुता-कर्नाटक, दक्ष – दिल्ली (एनसीटी), हर्षझा दिल्ली (एनसीटी), रजित गुप्गुता राजस्थान, श्रेयस लोहिया-उत्तर प्रदेश, सक्षम जिंदल-राजस्थान, सौरव – उत्तर प्रदेश के नाम शामिल हैं। इसके अलावा विशाद जैन – महाराष्ट्र, अर्णव सिंह-राजस्थान, शिवेन विकास तोषनीवाल-गुजरात, साई मनोग्ना गुथिगु कोंडा – आंध्र प्रदेश, एस.एम. प्रकाश बेहरा – राजस्थान, बानी ब्रता माजी-तेलंगान का भी नाम शामिल है।
Updated on:
11 Feb 2025 07:13 pm
Published on:
11 Feb 2025 07:13 pm
