JEE Mains Session 2 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही जेईई मेन सत्र 2 के एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। JEE Main Session 2 की परीक्षा जेईई (मेन) 2023 6, 8, 10, 11 और 12 अप्रैल को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। यहां हम स्टूडेंट्स को कुछ ऐसे टिप्स और तरीके बता रहे है जो JEE Main Session 2 की परीक्षा के लिए जो लास्ट समय में काफी फ़ायदेमस्त और महत्पूर्ण साबित हो सकतें हैं। परीक्षा में छात्रों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बेहतर रणनीति और सलाह की आवश्यकता होती है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से एग्जाम 13 भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, असमिया, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगु, उर्दू, मराठी, उड़िया और पंजाबी में आयोजित करवाई जाएगी।