यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) पूरे भारत में नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। NVS ने चरण 1 परीक्षा 18 जनवरी, 2025 को आयोजित की थी, और चरण 2 परीक्षा 12 अप्रैल, 2025 को निर्धारित है। इन प्रतिष्ठित स्कूलों में सीट सुरक्षित करने के लिए छात्र कड़ी मेहनत करते हैं। नवोदय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। ऐसे में शहरी और खासकर ग्रामीण छात्रों के लिए यहां प्रवेश पाना जरूरी हो जाता है।