JNVST Admit Card: नवोदय विद्यालय समिति ने जेएनवीएसटी कक्षा 6 का एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे एनवीएस की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2023 के लिए पंजीकृत छात्रों को जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश पत्र 2023 डाउनलोड करने के लिए navodaya.gov.in पर लॉगइन करना होगा। उम्मीदवारों को अपने जेएनवीएसटी कक्षा 6 प्रवेश पत्र को प्राप्त करने और डाउनलोड करने के लिए अपने वैध लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करने की आवश्यकता होगी। प्रस्तावित योजना के अनुसार जवाहर नवोदय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा 29 अप्रैल, 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11.30 बजे आयोजित की जाएगी।