8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jobs Vacancy 2025: HAL में बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का मौका, बस होनी चाहिए ये योग्यता

Hal Recruitment 2025: इस भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से एमबीबीएस डिग्री के साथ एमएस/डीएनबी (ऑर्थो) होना आवश्यक है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 15 Mar 2025, 1:43 PM IST

hal recruitment 2025

hal recruitment 2025

HAL: Hindustan Aeronautics Limited (HAL) ने विजिटिंग कंसल्टेंट (आर्थोस्कोपी) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। इच्छुक उम्मीदवार HAL की आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 मार्च 2025 तय किया गया है, यानी उम्मीदवारों के पास केवल कुछ दिनों का समय शेष है। अंतिम तारीख से पहले इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन ऑफलाइन मोड में होना है।

यह खबर पढ़ें:-UNIRAJ Admit Card 2025: राजस्थान यूनिवर्सिटी में यूजी प्रोग्राम के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Jobs Vacancy 2025: ये होनी चाहिए योग्यता


इस भर्ती के लिए आवेदन करने की इच्छुक उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से एमबीबीएस डिग्री के साथ एमएस/डीएनबी (ऑर्थो) होना आवश्यक है। साथ ही आर्थोस्कोपी में फेलोशिप होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में कम से कम 5 वर्षों का अनुभव होना अनिवार्य है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की अधिकतम आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है। Jobs Vacancy 2025

यह खबर पढ़ें:-UP Police Constable Result: देखें यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट, जानें कितना रहा कटऑफ

HAL Vacancy 2025: ऐसे कर सकते हैं आवेदन


उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी साथ में लगानी होगी।


आवेदन पत्र को लिफाफे में डालकर उस पर “विजिटिंग कंसल्टेंट (आर्थोस्कोपी) पद के लिए आवेदन” स्पष्ट रूप से लिखें।


भरे हुए आवेदन पत्र को 21 मार्च 2025 तक नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा।


ध्यान दें कि ईमेल के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन), औद्योगिक स्वास्थ्य केंद्र, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (बैंगलोर कॉम्प्लेक्स), सुरंजनदास रोड (पुराने हवाई अड्डे के पास), बैंगलोर-560017

यह खबर पढ़ें:-REET Answer Key 2025: छात्र बेसब्री से कर रहे इंतजार, जानें कब तक जारी हो सकता है रीट आंसर-की