8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केवी में कराना चाहते हैं बच्चे का एडमिशन, यहां देखें प्रोसेस और अन्य डिटेल्स 

KVs Admission: भारत में कुल 1253 केंद्रीय विद्यालय हैं। केवीएस की ब्रांच भारत ही नहीं विदेशों में भी है। केवीएस में दाखिला पाना इतना आसान नहीं है। इन स्कूलों में दाखिला पाने के लिए बहुत से दिशा-निर्देश का पालन करना होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 10 Mar 2025, 3:58 PM IST

KVs Admission

KVs Admission: केंद्रीय विद्यालय देश के प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक है। यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलती है। यही कारण है कि हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चों का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में हो जाए। हालांकि, KVs में दाखिला मिलना इतना आसान नहीं है। इसके लिए एक लंबी-चौड़ी प्रक्रिया से गुजरना होता है। ऐसे में आज जानेंगे केवी में कैसे एडमिशन मिलता है, इसके लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स लगते हैं और एडमिशन की क्या प्रक्रिया है।

भारत में कुल 1253 केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) हैं। केवीएस की ब्रांच भारत ही नहीं विदेशों में भी है। केवीएस में दाखिला पाना इतना आसान नहीं है। इन स्कूलों में दाखिला पाने के लिए बहुत से दिशा-निर्देश का पालन करना होता है। केवीएस में दाखिले से संबंधित दिशा-निर्देश जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं। यहां आपको एडमिशन, फॉर्म, एडमिशन फीस, टेस्ट पैटर्न जैसी सभी जानकारी मिल जाएगी। 

यह भी पढ़ें- एआई पर ज्यादा निर्भरता स्कूली बच्चों के लिए ठीक नहीं, रिपोर्ट ने किया खुलासा

सरकारी स्कूल के बच्चे ले सकते हैं दाखिला?  

केंद्रीय विद्यालय में दाखिला लेने को लेकर लोगों में काफी कंफ्यूजन होता है। लोगों को लगता है कि सिर्फ सरकारी नौकरी करने वालों के बच्चे यहां दाखिला ले सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के बच्चे भी यहां दाखिला ले सकते हैं। KVs में कोई भी दाखिला ले सकता है, बस कुछ लोगों के लिए रिजर्वेशन की छूट है। 

एडमिशन फॉर्म में कितने ब्रांच सेलेक्ट कर सकते हैं? 

केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए आप ज्यादा से ज्यादा तीन ब्रांच चुन सकते हैं। अपने पसंद की तीन ब्रांच को फॉर्म भरते वक्त सेलेक्ट कर लें। 

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ऑनलाइन होती है? 

केंद्रीय विद्यालय कक्षा 1 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (KV Admission Class 1) करवाना अनिवार्य है। वहीं इसके अलावा अन्य कक्षा में दाखिले के लिए अभिभावक स्कूल से फॉर्म कलेक्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- इन तरीकों से बायोलॉजी के छात्र भी कर सकते हैं Engineering

दाखिले के लिए आवेदन फीस (KVs Admission Fees) 

यदि आप अपने बच्चों को दाखिला केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं तो उससे पहले फॉर्म भरने का शुल्क जान लें। बहुत से लोग आवेदन शुल्क के कारण अपने बच्चों को दाखिला KVs में नहीं कराते हैं। लेकिन KVs का आवेदन फॉर्म भरने के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है। 

केवी में दाखिला के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

केवी में दाखिले के लिए डॉक्यूमेंट्स बहुत जरूरी है। अगर आप केवी में एडमिशन लेना चाहते हैं तो नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट्स आपके लिए काफी जरूरी हैं- 

-आयु/जन्म प्रमाण पत्र

-आरक्षति श्रेणी से आने वाले छात्र के लिए जाति प्रमाण पत्र

-निवास प्रमाण पत्र

-डिफेंस सर्विस से रिटायर्ड के लिए सर्टिफिकेट

-विशेष आवश्यकता वाले छात्र के लिए सिविल सर्जन, पुनर्वास केंद्र या भारत सरकार द्वारा परिभाषित CWSN सर्टिफिकेट