
IGNOU June TEE Exam 2025
IGNOU June TEE Exam: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जून 2025 में होने वाली Term-End Examinations (TEE) के लिए आवेदन की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 20 अप्रैल तक चलने वाली थी, लेकिन अब इच्छुक अभ्यर्थी 28 अप्रैल 2025 तक बिना किसी विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IGNOU ने स्पष्ट किया है कि 28 अप्रैल के बाद भी आवेदन किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए अभ्यर्थियों को 29 अप्रैल से 4 मई 2025 के बीच 1100 रुपये की लेट फीस देनी होगी। यह सुविधा ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन दोनों ही कोर्सों के छात्रों के लिए उपलब्ध है। जो छात्र TEE जून 2025 में शामिल होना चाहते हैं, वे exam.ignou.ac.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 14 मार्च 2025 से शुरू हुई थी।
जून सेशन की टर्म-एंड परीक्षाएं 2 जून से 11 जून 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। प्रत्येक थ्योरी और प्रैक्टिकल पेपर के लिए उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क देना होगा, जो 28 अप्रैल तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के जमा किया जा सकता है। 29 अप्रैल से 4 मई के बीच भी यह शुल्क वही रहेगा, लेकिन इसमें लेट फीस जुड़ जाएगी।
Updated on:
18 Apr 2025, 11:41 AM IST
Published on:
18 Apr 2025, 11:41 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.