24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lekhpal Bharti 2025: युवाओं के लिए खुशखबरी, यूपी में जल्द भरे जाएंगे लेखपाल के 7994 पद

Lekhpal Bharti 2025: लेखपाल के खाली पड़े पदों को भरने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में निर्देश दिए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 28 Dec 2024, 7:46 PM IST

Lekhpal Bharti 2025

Lekhpal Bharti 2025

Lekhpal Bharti 2025: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी के बेहतरीन अवसर सरकार लेकर आ रही है। प्रदेश में लेखपाल के पदों के लिए भर्ती निकाली जानी है। लेखपाल भर्ती के माध्यम से प्रदेश के 7994 रिक्त पदों को भरा जाना है। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन (up lekhpal bharti 2025 kab aayegi) जल्दी जारी किया जाएगा। राजस्व परिषद ने UPSSSC को इस भर्ती का प्रस्ताव भेज दिया है। प्रदेश में लेखपाल के रिक्त पड़े पदों को भरा जाना है।

यह खबर भी पढ़ें:-School Closed: इस जिले में 3 दिनों तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी

Lekhpal Bharti 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए थे निर्देश


लेखपाल के खाली पड़े पदों को भरने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने कहा था कि इन पदों को जल्द से जल्द भर जाए। इसलिए भर्ती के लिए जल्द ही यह प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जनवरी में इन पदों के भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। उसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

यह खबर भी पढ़ें:- RPSC Calendar: आरपीएससी ने 31 भर्ती परीक्षाओं के लिए कैलेंडर किया जारी, कई एग्जाम के बदले तारीख

Lekhpal Bharti Eligibility: यह योग्यताएं होनी चाहिए


इस भर्ती के लिए योग्यताओं की बात करें तो उम्मीदवारों के पास UPSSSC PET(Preliminary Eligibility Test) का स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट की परीक्षा पास होना भी जरुरी है। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को जरुरी छूट दी जाएगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:-Winter Vacation: इस राज्य में शीतकालीन अवकाश घोषित, 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल