30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra HSC Result 2022: महाराष्‍ट्र बोर्ड के कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, 94.22 फीसदी छात्र हुए पास; maharesult.nic.in पर देखें परिणाम

महाराष्ट्र बोर्ड के कक्षा 12वीं का रिजल्ट आज जारी हो गया है। हालांकि कक्षा 10वीं के छात्रों को अपने रिजल्ट के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 8 Jun 2022, 12:59 PM IST

Maharashtra-Board

Maharashtra Board 12th Result 2022

मुंबई: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE)के कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के रिजल्ट जारी हो गया है। राज्य में इस परीक्षा में 94.22 फीसदी छात्र पास हुए हैं। सभी छात्र परीक्षा के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट maharesult.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। बोर्ड ने एचएससी क्लास 12वीं की परीक्षा इसी वर्ष मार्च-अप्रैल के महीने में आयोजित की थी। इससे पहले महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया था कि राज्य में 12वीं कक्षा के रिजल्ट बुधवार दोपहर 1 बजे जारी होंगे। सभी छात्र रिजल्ट आने के बाद अपनी मार्कशीट कॉलेज से 17 जून को दोपहर 3 बजे प्राप्त कर पाएंगे।

महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं कक्षा की परीक्षा में 15 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। जिसमें 8.17 लाख लड़के और 6.68 लाख लड़कियों का समावेश है। जबकि पिछले वर्ष 12 लाख छात्रों में से 99.63 फीसदी परीक्षा में पास हुए थे। महाराष्ट्र बोर्ड का यह अब तक का सबसे अधिक पास प्रतिशत रहा था। लेकिन इस बार छात्रों के अधिक होने के कारण पास प्रतिशत में बदलाव देखने को मिल सकता है। छात्र रिजल्ट आने के बाद maharesult.nic.in,maharesult.nic.in, hscresult.mkcl.org, hscresult.mkcl.org और hsc.maharesults.org पर ऑनलाइन नतीजे देख सकते हैं। पिछले साल लड़कों की अपेक्षा लड़कियों का रिजल्ट अधिक बेहतर रहा था।

यह भी पढ़ें-Maharashtra Board HSC 12th Result 2022 Date: महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, maharesult.nic.in पर ऐसे करें चेक

ऐसे चेक करें रिजल्ट
-महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर छात्र सबसे पहले जाएं।
-फिर होम पेज पर महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट 2022 पर आप क्लिक करें।
-इस पेज के खुलने के बाद आप अपना रोल नंबर और माता का नाम भरें।
-आप रिजल्ट देखें बटन पर क्लिक करें।
-आपका HSC रिजल्ट 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-इस रिजल्ट को आप डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग