पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय में लेक्चरर के रूप में काम करना शुरू किया। इसके बाद वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ाने के लिए दिल्ली आ गए। इसके अलावा डॉक्टर मनमोहन सिंह कई अहम सरकारी पदों पर रह चुके हैं। इसमें चीफ इकोनामिक एडवाइजर, प्लानिंग कमीशन का डिप्टी चेयरमैन,आरबीआई गवर्नर जैसे कई पद शामिल हैं।