20 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होगी परीक्षा
महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए परीक्षा 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2021 तक राज्य भर में B.E/B.Tech, बैचलर इन फार्मेसी और कृषि और संबद्ध पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दौरान कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करे। एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र का पता, उम्मीदवार की पर्सनल डिटेल और परीक्षा के दिन के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए है।