2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mizoram government: कक्षा 11 के छात्रों को दी बड़ी राहत, प्रवेश शुल्क् में 30% कटौती की घोषणा की

Mizoram government: मिजोरम के शिक्षा मंत्री लालचंदमा राल्ते ने एक कार्यक्रम के दौरान सभी सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में प्रवेश पाने वाले छात्रों के लिए प्रवेश शुल्क में 30 फीसदी कमी करने की घोषणा की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 8 Jun 2021, 1:44 PM IST

mizoram school

Mizoram government: कोराना महामारी के दौर में मिजोरम सरकार ने कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले छात्रों को बड़ी राहत दी है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री लालचंदमा राल्ते ने कहा है कि मिजोरम सरकार ने 11वीं कक्षा में प्रवेश पाने वाले छात्रों के लिए सभी सरकारी स्कूलों के प्रवेश शुल्क में 30 प्रतिशत की कमी करने का फैसला लिया है। उन्होंने मिजो हायर सेकेंडरी स्कूल में एक सम्मान समारोह के दौरान ये बात कही। राल्ते ने कहा कि यह फैसला अभिभावकों और छात्रों को हो रही परेशानी को देखते हुए लिया गया है।

Read More: IIT-Roorkee: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस में दो नए एमटेक प्रोग्राम लॉन्च, पढें पूरी डिटेल्स

निजी स्कूलों से भी की फीस में कमी लाने की अपील

शिक्षा मंत्री राल्ते ने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालयों, एडहॉक सहायता प्राप्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों, एकमुश्त सहायता प्राप्त उच्च माध्यमिक विद्यालयों और सरकार से नियमित अनुदान प्राप्त करने वाले व घाटे वाले में संचालित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश पाने वाले कक्षा 11 ( Class 11th Student ) के छात्रों के प्रवेश शुल्क कम करने का निर्णय लिया है। फीस में 30 फीसदी की कमी की जाएगी। राल्ते ने सभी निजी स्कूलों से लोगों को होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए प्रवेश शुल्क ( Admission fees ) में कटौती करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए छात्रों और उनके पैरेंट्स को फीस में राहत देना जरूरी है। इसके अलावा मिजोरम के अभिभावकों से अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में न केवल योग्य शिक्षकों द्वारा संचालित हैं, बल्कि कोई ट्यूशन फीस नहीं लेते हैं। सेंट्रल यंग मिजो एसोसिएशन ( CYMA ) सहित कई छात्र निकायों और संगठनों ने प्रवेश शुल्क कम करने के राज्य सरकार के फैसले की सराहना की। बता दें कि 3 जून 2021 को मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ( MBSE ) ने कक्षा 10 की परीक्षाओं के परिणाम की घोषणा की थी।

Read More: ICSI CS Exam Dates 2021 announced: 10 से 20 अगस्त के बीच होंगी CS की परीक्षाएं, रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी, यहां से करें चेक

Web Title: Mizoram government Slashes Admission Fees By 30% For Class 11th Student