
MPESB Paramedical Recruitment 2025 (Image: Gemini)
MPESB Paramedical Recruitment 2025: अगर आप पैरामेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पैरामेडिकल संयुक्त भर्ती परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य में 752 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू होगी और 11 अगस्त 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर लें। आवेदन में गलती हो जाने पर उम्मीदवार 28 जुलाई से 16 अगस्त 2025 तक फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
इस भर्ती में कई अलग-अलग पैरामेडिकल पदों पर भर्तियां की जाएंगी। पदों का विवरण इस प्रकार है।
| पद का नाम | रिक्त पदों की संख्या |
|---|---|
| फिजियोथेरेपिस्ट | 41 |
| काउंसलर | 10 |
| फार्मासिस्ट | 313 |
| नेत्र सहायक | 100 |
| ओटी टेक्नीशियन | 288 |
| कुल पद | 752 |
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, उनकी उम्र 1 जनवरी 2025 तक 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन पढ़ लें। नोटिफिकेशन और आवेदन की प्रक्रिया के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर जाएं।
Published on:
23 Jul 2025 08:07 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
