29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NATA Response Sheet 2021 Released : नाटा ने रिस्पॉन्स शीट जारी की, यहां से करें डाउनलोड

  NATA Response Sheet 2021 Released : काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने नाटा की आधिकारिक वेबसाइट पर पहले टेस्ट का रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार शुल्क का भुगतान कर रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 22 Apr 2021, 6:16 PM IST

nata 2021

NATA Response Sheet 2021 Released : काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने बेचलर इन आर्किटेक्चर में एडमिशन के लिए आयोजित नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर ( NATA ) के पहले टेस्ट का रिस्पॉन्स शीट 2021 ( Response Sheet 2021 ) आज जारी कर दी है। योग्य अभ्यर्थी अपनी रिस्पॉन्स शीट नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। नाटा की ऑफिशियल वेबसाइट nata.in है।

Read More : CBSE 10th Board Exam 2021: सीबीएसई दसवीं बोर्ड के इंटरनल असेसमेंट की प्रक्रिया शुरू, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर लॉग इन कर रिस्पॉन्स शीट ( Response Sheet 2021 ) डाउनलोड कर सकते हैं। योग्य उम्मीदवार अपने नाम, रोल नंबर और अन्य विवरण के जरिए आसानी से रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि दो दिन पहले नाटा के पहले टेस्ट का स्कोरकार्ड जारी किया था।

Read More : ATMA Admit Card 2021: एटीएमए का अप्रैल सेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

ऐसे करें रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड

नाटा 2021 एग्जाम ( NATA 2021 Exam ) में योग्य पाए गए उम्मीदवार इन प्रक्रियाओं के तहत रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे पहले उम्मीदवार नाटा की आधिकारिक वेबसाइट nata.in. पर जाएं। यहां आपको होम पेज पर ही एनएटीए की रिस्पॉन्स शीट का लिंक मिलेगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा। इसके बाद नाटा की रिस्पॉन्स शीट 2021 डाउनलोड करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। इसके साथ ही उम्मीदवार को नाटा रिस्पॉनस शीट डाउनलोड करने के लिए बतौर शुल्क तीन हजार रुपए ऑनलाइन मोड में भुगतान भी करना होगा। इसके बाद आपकी रिस्पॉन्स शीट खुल जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि एनएटीए टेस्ट 1 का आयोजन 10 अप्रैल को हुआ था। यह कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा 196 केंद्रों पर आयोजित हुई थीं। कुल 15,066 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड किया था, जिनमें से 14,130 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए थे।

Read More : CG Board Exam 2021: छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, 12वीं की परीक्षा स्थगित

Web Title: NATA Response Sheet 2021 Released download

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग