NCVT ITI Result 2021: एनसीवीटी आईटीआई रिजल्ट 2021 चेक करने के लिए और एनसीवीटी आईटीआई मार्क शीट 2021 डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थियों को सबसे पहले एनसीवीटी ( NCVT ) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर नतीजों से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नए पेज पर अपना एमआईएस आईटीआई रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नए पेज पर एनसीवीटी टैब पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करके स्टूडेंट्स अपने नतीजे और मार्कशीट स्क्रीन पर देख पाएंगे। इसका एक प्रिंट कॉपी भी परीक्षार्थी अपने पास रख लें।