scriptNEET UG Admit Card 2022 : नीट 2022 के एडमिट कार्ड जारी, neet.nta.nic.in से करें डाउनलोड | NEET exam admit card 2022 will be issued today downloaded from neet.nt | Patrika News
शिक्षा

NEET UG Admit Card 2022 : नीट 2022 के एडमिट कार्ड जारी, neet.nta.nic.in से करें डाउनलोड

NEET UG Admit Card 2022 : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) आज राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- अंडरग्रेजुएट, (एनईईटी-यूजी) परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गया है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।

Jul 12, 2022 / 12:28 pm

Shaitan Prajapat

NEET UG Admit Card 2022

NEET UG Admit Card 2022

NEET UG Admit Card 2022 : नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2022) का एडमिट कार्ड आज जारी हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in पर इसका लिंक एक्टिव हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से NEET UG हॉल टिकट 2022 डाउनलोड कर सकते हैं। मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए 17 जुलाई 2022 से राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2022) का आयोजन किया जाएगा। नीट के जरिए एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीवाईएनएस, बीयूएमएस, बीएसएमएस, बीएचएमएस, बीवीएससी और एएच और बीएससी नर्सिंग जैसे कोर्सों में प्रवेश मिलता है।

18,72,341 छात्रों ने करवाया रजिस्ट्रेशन
एनटीए के अनुसार, नीट यूजी परीक्षा 2022 का 17 जुलाई 2022, रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक होगी। नीट 2022 के लिए इस साल 18 लाख 72 हजार 341 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। देश के 497 शहरों और देश से बाहर 14 शहरों में यह परीक्षा होगी। परीक्षा से जुड़ी एग्जाम सिटी एडवांस्ड इंटीमेशन स्लिप पहले ही 28 जून को जारी हो गई है।

यह भी पढ़ें

JEE Main Result 2022: जेईई मेंस सेशन 1 के परिणाम घोषित, jeemain.nta.nic.in पर करें चेक



90,000 सीटों के लिए होगी परीक्षा
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल देश में एमबीबीएस की 90,825 सीटों के लिए नीट प्रवेश परीक्षा होने जा रही है। बताया जा रहा है कि बीडीएस की 27,948, आयुष की 52,720, बीएससी नर्सिंग की 487 औेर बीवीएससी की 603 सीटों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

TBSE Tripura 10th, 12th Result 2022: त्रिपुरा 10वीं व 12वीं के रिजल्ट जारी, tbresults.tripura.gov.in पर करें चेक




इन भाषाओं में होगी परीक्षा
पहले खबरे आ रही थी कि NEET UG 2022 स्थगित हो सकती है, लेकिन लेटेस्ट अपडेट के अनुसार स्थगित होने की संभावना को खारिज कर दिया गया है। नीट यूजी 2022 की परीक्षा उर्दू, अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, असमिया, उड़िया, गुजराती, बंगाली, पंजाबी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम सहित 13 अलग-अलग भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

Hindi News/ Education News / NEET UG Admit Card 2022 : नीट 2022 के एडमिट कार्ड जारी, neet.nta.nic.in से करें डाउनलोड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो