NEET PG 2023: नीट पीजी परीक्षा (NEET PG Exam 2023) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। NEET PG 2023 एडमिट कार्ड आज - 27 फरवरी, 2023 को जारी कर दिया है। एनईईटी पीजी प्रवेश पत्र में उम्मीदवारों का विवरण, परीक्षा केंद्र विवरण, परीक्षा विवरण और अन्य जानकारी शामिल है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि NEET PG एडमिट कार्ड 2023 को परीक्षा केंद्र पर दिखाने के लिए एक वैध फोटो पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा। नीट 2023 पीजी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार वे एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर उपलब्ध है, डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 5 मार्च, 2023 को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होने वाली है।