BPSC 32nd Judicial Services Exam 2023: बिहार लोक सेवा आयोग ने आज से बीपीएससी (BPSC) 32वीं न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च, 2023 है। यह भर्ती अभियान 155 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 155 पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप महिला उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये जबकि अनारक्षित पुरुष उम्मीदवारों के लिए 600 रुपये है निर्धारित किया गया है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं, और अपना आवदेन करें।