NEET UG 2023: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2023 अंडर ग्रेजुएट (UG) परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू होगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in को लगातार चेक करते रहें। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी NTA Calendar 2023 के अनुसार, NEET परीक्षा 7 मई, 2023 से अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर शुरू होगी। ऐसा करने के लिए एनटीए नीट परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीट यूजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से दो दिन बाद यानी 5 मार्च, 2023 से शुरू होगा, उम्मीदवार इस तारीख के बाद आवेदन कर सकते हैं।