2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET UG Answer Key 2022: आज जारी हो सकती है नीट यूजी आंसर की, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

NEET UG Answer Key 2022 : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी आज स्नातक स्तरीय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा की आंसर की जारी करेगी। अभ्यर्थी अपने अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के जरिए आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही इस पर आपत्तियां भी आमंत्रित की जाएंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 30 Aug 2022, 11:58 AM IST

NEET UG answer key 2022

NEET UG answer key 2022

NEET UG Answer Key 2022 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए की ओर से स्नातक स्तरीय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा की आंसर की आज जारी हो सकती है। नीट यूजी की प्रॉविजनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी की जाएंगी। नीट यूजी में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपने अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ के जरिए आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र इस पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा।


- सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर नीट यूजी 2022 प्रोविजनल आंसर की के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आंसर की आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- अब इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2022 : जेईई एडवांस्ड के क्वेशचन पेपर जारी, ऐसे करें डाउनलोड


एनटीए ने कहा है कि नीट 2022 के अभ्यर्थियों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि 30 अगस्त से ही विंडो ओपन कर दी जाएगी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए छात्रों को प्रति उत्तर 200 रुपए जमा करने होंगे।

यह भी पढ़ें- Gujarat SET 2022: पात्रता परीक्षा का आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन शुल्क सहित सभी जानकारी



नीट यूजी 2022 का आयोजन 17 अगस्त को किया गया था। परीक्षा देश भर के 497 शहरों के 3570 परीक्षा केंद्र में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में इस साल करीब 18 लाख छात्रों ने भाग लिया था। नीट 2022 का रिजल्ट 7 सितंबर तक जारी किया जाएगा।