NEET UG Registration 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) 2023 रजिस्ट्रेशन विंडो फिर से ओपन कर दी है। अगर आप ने किसी वजह से अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जल्दी से अपना आवेदन कर दें। नए अपडेट के मुताबिक इस बार आवेदन 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन पत्र ऑनलाइन neet.nta.nic.in पर भर सकते हैं। इससे पहले नई डेट का ऐलान करते हुए NTA ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा था की स्टूडेंट्स के हितो और उनकी मांगों को ध्यान में रखते हुए नीट यूजी 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए पंजीकरण को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है। जारी तिथि के अनुसार रजिस्ट्रेशन विंडो 11 अप्रैल से 13 अप्रैल रात 11:30 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार आवेदन पत्र ऑनलाइन neet.nta.nic.in पर भर सकते हैं।