5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NPCIL Recruitment 2023: एनपीसीआईएल में 325 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, देखें डिटेल्स

NPCIL Recruitment 2023: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने 325 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल, 2023 को बंद हो जाएगी। होगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल कार्यकारी प्रशिक्षु के लिए कुल 325 रिक्त पदों को भरा जायेगा।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 11 Apr 2023, 3:51 PM IST

npcil_job.jpg

NPCIL Recruitment 2023

NPCIL Recruitment 2023: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) ने 325 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल, 2023 को बंद हो जाएगी। होगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल कार्यकारी प्रशिक्षु (Executive Trainee) के लिए कुल 325 रिक्त पदों को भरा जायेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार npcilcareers.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। गेट 2021, 2022 और 2023 में प्राप्त वैध स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। प्रस्तावित योजना के अनुसार साक्षात्कार 5 से 17 जून, 2023 के बीच आयोजित किया जाना है। SC, ST, PwBD, भूतपूर्व सैनिक, महिला आवेदक और NPCIL के कर्मचारियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। कृपया अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर विजिट करें।

NPCIL Recruitment 2023 महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू- 11 अप्रैल, 2023
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि- 28 अप्रैल, 2023
ऑनलाइन आवेदन के भुगतान की अंतिम तिथि- 28 अप्रैल, 2023
साक्षात्कार- 5 जून से 17 जून , 2023 तक

NPCIL Recruitment 2023 के लिए आवेदन शुल्क ?

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) कार्यकारी प्रशिक्षु के 325 पदों के लिए केवल सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणियों से संबंधित पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 का भुगतान करना होगा। SC, ST, PwBD, भूतपूर्व सैनिक, महिला आवेदक और NPCIL के कर्मचारियों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें- ISRO YUVIKA 2023: इसरो यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम रिजल्ट 2023 हुआ जारी, यहां देखें लिस्ट


NPCIL Recruitment 2023 के लिए चयन प्रक्रिया ?

न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) कार्यकारी प्रशिक्षु के 325 पदों के चयन के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग 1:12 के अनुपात को लागू करके वैध GATE 2021, GATE 2023 और GATE 2023 के अंकों के आधार पर बनाई गई योग्यता के क्रम में की जाएगी। अंतिम चयन मेडिकल फिटनेस के अधीन व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। कृपया विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर विजिट करें।

यह भी पढ़ें- राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं की आज होने वाली परीक्षाएं टली, यहां देखें नई एग्जाम डेट