5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISRO YUVIKA 2023: इसरो यंग साइंटिस्ट प्रोग्राम रिजल्ट 2023 हुआ जारी, यहां देखें लिस्ट

ISRO YUVIKA result 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने स्कूली बच्चों के लिए अपने युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम युवा विज्ञान कार्यक्रम (YUVIKA 2023) के लिए पहली चयन सूची की घोषणा की है। जिन कैंडिडेट ने इस प्रोग्राम के लिए आवेदन किया था वे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गयी पहली लिस्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 11 Apr 2023, 1:10 PM IST

,,

,ISRO YUVIKA result 2023 released

ISRO YUVIKA result 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने स्कूली बच्चों के लिए अपने युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम युवा विज्ञान कार्यक्रम (YUVIKA 2023) के लिए पहली चयन सूची की घोषणा की है। जिन कैंडिडेट ने इस प्रोग्राम के लिए आवेदन किया था वे isro.gov.in पर जारी की गयी पहली लिस्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। ISRO ने स्कूली बच्चों के लिए अपने युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम युवा विज्ञान कार्यक्रम (YUVIKA 2023) के लिए पहली सूची में 350 युवा वैज्ञानिकों के नामों का चयन किया है। चयनित उम्मीदवारों को अपने ईमेल और वेब पोर्टल पर लॉगिन करने और तीन दिनों के भीतर अपनी स्वीकृति जमा करने के लिए कहा गया है। यदि लास्ट डेट 13 अप्रैल तक जवाब नहीं दिया जाता तो प्रतीक्षा सूची के उम्मीदवारों को सीट आवंटित की जाएगी और आगे कोई विचार नहीं किया जाएगा।

क्या है ISRO YUVIKA 2023 ?

इसरो ने वर्ष 2019 से स्कूली विद्यार्थियों के लिए युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों को अंतरिक्ष की गतिविधियों की बुनियादी जानकारी देना है ताकि अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर उनमें रुचि पैदा हो सके। युविका 2023 एक आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अनुसंधान, अंतरिक्ष अनुसंधान गतिविधियों एवं प्रयोगशालाओं का दौरा, आदि इस कार्यक्रम का हिस्सा होते हैं। संपूर्ण पाठ्यक्रम के दौरान पाठ्यक्रम सामग्री, आवास और भोजन आदि का वहन इसरो के द्वारा वहन किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Education loan: सरकार 1 फीसदी ब्याज पर देगी एजुकेशन लोन, ऐसे उठा सकते हैं लाभ


ISRO ने स्कूली बच्चों के लिए अपने युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम युवा विज्ञान कार्यक्रम (YUVIKA 2023) के लिए पहली सूची में 350 युवा वैज्ञानिकों के नामों का चयन किया है।

इसरो युविका चयन सूची 2023 कैसे देखें ?

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाए।
2. इसके बाद युविका पेज पर जाएं।
3. यहां ISRO YUVIKA लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
4. अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें - ईमेल और पासवर्ड चरण
5. अब यहां अपना विवरण जमा करें
6. ISRO YUVIKA चयन सूची 2023 को स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी
7. ISRO YUVIKA परिणाम 2023 डाउनलोड करें
8. इसके साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।