6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NIOS ने जारी किया कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा का डेटशीट, यहां देखें एग्जाम डेट्स

NIOS Date Sheet: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल (NIOS) ने अप्रैल/मई 2025 (भारत और विदेश) में होने वाली 10वीं-12वीं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 20 Mar 2025, 12:05 PM IST

NIOS Date Sheet

NIOS Date Sheet: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल (NIOS) ने अप्रैल/मई 2025 (भारत और विदेश) में होने वाली 10वीं-12वीं के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अप्रैल 2025 की NIOS पब्लिक परीक्षा (थ्योरी) सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी कोर्स 09 अप्रैल 2025 से भारत और विदेश कई परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। डेट शीट NIOS की वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- बीएचयू में जूनियर क्लर्क के पदों पर भर्ती, इस तरह करें अप्लाई

एक शिफ्ट में होगी परीक्षा

NIOS 10वीं-12वीं हॉल टिकट 2025 मार्च में जारी होने की संभावना है। NIOS ने घोषणा की है कि परीक्षाएं एक ही सत्र में होंगी दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों के पास प्रश्नपत्र की समीक्षा करने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट होंगे।

यह भी पढ़ें- 190 साल पुराना है देश का पहला Medical College, भारत की पहली महिला डॉक्टर ने यहां से की है पढ़ाई

एडमिट कार्ड के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। साथ ही छात्रों को NIOS 2025 एडमिट कार्ड अपने साथ लाना होगा। बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in विजिट करें।

9 अप्रैल से शुरू होगी 12वीं कक्षा की परीक्षा

12वीं कक्षा की परीक्षा 9 अप्रैल से शुरू होंगी। 9 अप्रैल को भारतीय दर्शन की परीक्षा होगी। वहीं 11 अप्रैल को अर्ली चाइल्डहूड केयर एंड एजुकेशन की परीक्षा होगी। 19 को जीयोग्राफी, 21 को भाषा (जैसे कि बंगाली, गुजराती, मलयाली आदि), 22 को अंग्रेजी, 23 को केमिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, मास कम्यूनिकेशन, मिलिट्री स्टडीज, 24 को कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन और योग, सोशोलॉजी और टूरिज्म की परीक्षा होगी। वहीं 25 अप्रैल को फिजिक्स, हिस्ट्री, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्म, साइंस, एंवायरमेंटल साइंस, 28 को अकाउंटेंसी, बॉयलोजी, इंट्रो टू लॉ, मिलिट्री हिस्ट्री की परीक्षा होगी। 2 मई को हिंदी, 3 मई को पेंटिंग और 5 मई को मैथ्स की परीक्षा होगी। 6 मई को बिजनेस स्टडीज, संस्कृत साहित्य, 7 मई को डाटा इंट्री ऑपरेशन, 8 मई को होम साइंस, 13 मई को इक्नोमक्सि की परीक्षा होगी।

10वीं कक्षा का एग्जाम शेड्यूल देखें

मई को हिंदी, 3 मई को पेंटिंग और 5 मई को मैथ्स की परीक्षा होगी। 6 मई को बिजनेस स्टडीज, संस्कृत साहित्य, 7 मई को डाटा इंट्री ऑपरेशन, 8 मई को होम साइंस, 13 मई को इक्नोमक्सि की परीक्षा होगी। 9 अप्रैल को 10वीं कक्षा की परीक्षा शुरू होंगी। 9 अप्रैल को एंटरप्रेन्योर, 11 को भारतीय दर्शन सर्टिफिकेट इन इंडिया, 16 को फोर्क आर्ट, 19 को भाषा, 21 को इंडियन कल्चर एंड हैरिटेज, 22 को साइकॉलोजी और 23 को मैथ्स की परीक्षा होगी। वहीं 24 मई को सोशल साइंस, 25 को डाटा एंट्री ऑपरेशन, 28 को हिंदी, 2 मई को पेटिंग, 3 को अंग्रेजी, 5 को साइंस एंड टेक्नोलॉजी, 6 मई को होम साइंस, 7 को ऊर्दू और संस्कृत, 8 मई को बिजनेस स्टडीज, 13 को इकोनॉमिक्स, इंडियन साइन लैंग्वेज, 14 मई को बेकरी एंड कंफेक्शनरी, कटिंग की परीक्षा है।