scriptNTA NEET EXAM 2023: NTA ने घोषित की जेईई मेन, नीट, सीयूईटी परीक्षाओं की डेट्स, यहां देखें अहम तिथियां | NTA NEET EXAM 2023: JEE Main, NEET, CUET 2023 exam dates announced | Patrika News
शिक्षा

NTA NEET EXAM 2023: NTA ने घोषित की जेईई मेन, नीट, सीयूईटी परीक्षाओं की डेट्स, यहां देखें अहम तिथियां

NTA Exam Calendar 2023 :नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2023 एग्जाम की तारीखों का ऐलान हो चुका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से 2023-24 एग्जामिनेशन शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

Dec 16, 2022 / 11:10 am

Shaitan Prajapat

NTA Exam Calendar 2023

NTA Exam Calendar 2023

NTA Exam Calendar 2023 : जेईई, नीट, सीयूईटी 2023 परीक्षाओं को लेकर बड़ी ख़बर है। नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) ने 2023 एग्जाम की तारीखों का ऐलान कर दिया है। एनटीए ने वर्ष 2023-24 के लिए अपना वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। अगले साल होने वाले जेईई, नीट, सीयूईटी 2023 सहित विभिन्न परीक्षाओं की डेट्स घोषित कर दी हैं। आधिकारीक वेबसाइट nta.ac.in पर मौजूद ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, NEET एग्जाम 7 मई, 2023 को होगा। नीट एग्जाम का पूरा शेड्यूल ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा।


एनटीए द्वारा जारी किए गए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार जेईई मेन 2023 (JEE Main 2023 Exam Date) के पहले सत्र का आयोजन 24, 25, 27, 28, 29, 30, 31 जनवरी 2023 को किया जाएगा। वहीं दूसरे सत्र की बात करें तो इसका 06, 08, 10, 11, 12 अप्रैल 2023 को आयोजन होगा।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, नीट यूजी 2023 (NEET UG Exam Date 2023) का आयोजन 7 मई 2023 को होगा। संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा, सीयूईटी 2023 (CUET 2023 Exam Date), 21 मई से 31 मई 2023 तक होगी। इसके अलावा ICAR AIEEA 2023 की परीक्षा 26, 27, 28, 29 अप्रैल तक चलेगी।

यह भी पढ़ें

अग्निवीर भर्ती : इस तरह समझें फिटनेस टेस्ट की तैयारी को


— सबसे पहले NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर लॉग इन करें।
— रजिस्टर करनेके बाद आपका एप्लीकेशन नंबर जनरेट होगा।
— अब साइन इन कर परीक्षा आवेदन पत्र भरे।
— आवश्यक सभी दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
— इसके बाद अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
— सभी विवरण जमा करें और पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें।
— आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसका प्रिंटआउट प्राप्त कर लें।

यह भी पढ़ें

Police Recruitment 2022 : हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के लिए भर्ती, जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया


अभी नीट यूजी एग्जाम का पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। नीट परीक्षा 2023 के रजिस्ट्रेशन के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई हैं, पर मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन और एप्लीकेशन प्रॉसेस 01 फरवरी 2023 से शुरू हो सकता है।

Hindi News/ Education News / NTA NEET EXAM 2023: NTA ने घोषित की जेईई मेन, नीट, सीयूईटी परीक्षाओं की डेट्स, यहां देखें अहम तिथियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो