
Paramilitary Forces Recruitment 2025 (Image: Gemini)
Paramilitary Forces Recruitment 2025: देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाली अर्धसैनिक बलों (पैरामिलिट्री फोर्स) में इस समय 1 लाख से अधिक पद खाली हैं। इसको लेकर केंद्र सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी है।
मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि 1,09,868 पद अभी भी खाली हैं जिनमें गजेटेड अधिकारी और अन्य रैंक शामिल हैं। उन्होंने कहा, "भर्ती एक सतत प्रक्रिया है। मंत्रालय लगातार कोशिश कर रहा है कि सभी खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जाए।" उन्होंने यह भी बताया कि इनमें से 72,769 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।
जनवरी 2025 तक गृह मंत्रालय से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, अर्धसैनिक बलों (पैरामिलिट्री फोर्सेस) में कई पद खाली हैं। हर बल में तय संख्या के मुकाबले कम जवान और अफसर काम कर रहे हैं जिससे बड़ी संख्या में भर्तियों की जरूरत है।
| बल का नाम | स्वीकृत पद | मौजूदा बल | खाली पद |
|---|---|---|---|
| CRPF | 3,30,983 | 2,96,114 | 34,869 |
| BSF | 2,72,447 | 2,57,980 | 14,467 |
| CISF | 1,93,970 | 1,50,720 | 43,250 |
| ITBP | 1,03,622 | 88,587 | 15,035 |
| SSB | 1,00,548 | 92,689 | 7,859 |
| Assam Rifles | 65,540 | 61,749 | 3,791 |
मंत्री ने बताया कि सरकार ने सभी संबंधित फोर्सेज को निर्देश दिए हैं कि नॉन-जनरल ड्यूटी कैडर में भी समय-सीमा में भर्ती की जाए। इसके लिए कुछ ठोस कदम भी उठाए गए हैं।
सरकार ने कोई सटीक तारीख नहीं दी है लेकिन मंत्री ने यह साफ किया कि भर्ती प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर चल रही है और सभी बलों को निर्देश दिए जा चुके हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले 6 से 12 महीनों में बड़ी संख्या में भर्तियां पूरी कर ली जाएंगी।
ऐसे में, जो युवा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं खासकर सुरक्षा बलों में सेवा देना चाहते हैं उनके लिए यह एक बड़ा मौका हो सकता है। आने वाले महीनों में SSC और UPSC के माध्यम से इन पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है।
Updated on:
23 Jul 2025 06:02 pm
Published on:
23 Jul 2025 06:01 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
