पंजाब में 12वीं परीक्षा के लिए 3,08,000 स्टूडेंट्स ने 2020-21 सत्र के लिए PSEB में अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें सरकारी और कुछ निजी स्कूल के छात्र भी शामिल हैं। सबसे पहले सीबीएसई ने 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद कई राज्यों ने भी अपने-अपने बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। कोविड के कारण अब तक मध्य प्रदेश, असम, ओडिशा, गुजरात, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों ने अपने यहां बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दी है।