
नई दिल्ली। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ( BSER ) ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। बीएसईआर के सभी स्कूलों को पहले 12 जुलाई तक कक्षा 10 के थ्योरी के मार्क्स और 7 जुलाई तक कक्षा 12 के थ्योरी के मार्क्स अपलोड करने का निर्देश दिया गया था। लेकिन तकनीकी कारणों से निर्धारित समय में अंक अपलोड करने में असमर्थ कुछ स्कूल अब कक्षा 10 के छात्रों के थ्योरी के मार्क्स 15 जुलाई तक और कक्षा 12 के छात्रों के मार्क्स 10 जुलाई तक अपलोड कर सकते हैं।
अब प्रैक्टिकल एग्जाम की 10 जुलाई तक ले सकते हैं स्कूल
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने वाले स्कूलों के लिए समय सीमा डेडलाइन भी बढ़ा दी है। पहले 8 जुलाई को शेड्यूल खत्म होने था अब स्कूल 10 जुलाई तक बोर्ड परीक्षा के छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम ले सकते हैं। बीएसईआर की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि स्कूलों से टेलीफोन पर प्राप्त जानकारी के जवाब में स्कूलों में छात्रों की संख्या अधिक है। वहीं कृषि विज्ञान और अन्य विषयों में एग्जामिनर्स की कमी की वजह से भी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने में देरी हो रही है।
कोरोना के चलते 10वीं और 12वीं की परीक्षा हुई थी रद्द
बता दें कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2 जून को कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी। BSER ने अभी तक राजस्थान परिणाम की तारीख की घोषणा नहीं की है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने रद्द करने की खबर की घोषणा करते हुए कहा था कि कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंकाओं को देखते हुए आरबीएसई की कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
Updated on:
8 Jul 2021, 10:50 PM IST
Published on:
8 Jul 2021, 10:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.