इस परीक्षा के लिए दो वर्षीय बीएड कोर्स के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए, जिसमें न्यूनतम 50% अंक हों। साथ ही राजस्थान के आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, दिव्यांग, विधवा व तलाकशुदा महिलाएं) के लिए न्यूनतम अंक सीमा 45% निर्धारित है। चार वर्षीय बीए-बीएड/बीएससी-बीएड कोर्स के लिए अभ्यर्थियों को 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा 45% रखी गई है।