30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Board Exam 2025: आज से शुरू हुई राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं, जान लें जरुरी निर्देश सहित अन्य जानकारी

Board Exam 2025: परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती रहेगी। साथ ही नकल पर नियंत्रण के लिए 63 उड़न दस्ते सक्रिय रहेंगे। पेपर लीक जैसी घटनाओं से बचाव के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 6 Mar 2025, 11:42 AM IST

Rajasthan Board Exam 2025

Rajasthan Board Exam 2025

Rajasthan Board Exam 2025 exam center guidelines: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च 2025 से शुरू हो गई है। परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां शिक्षा विभाग ने पूरी कर ली हैं। इस वर्ष परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक रहेगा। कक्षा 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 तक चलेगी। वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक चलेगी।

यह खबर पढ़ें:- ये हैं देश के टॉप IIT, यहां होता है जमकर प्लेसमेंट

Rajasthan Board Exam 2025: परीक्षा केंद्र और व्यवस्थाएं


Rajasthan Board Exam 2025 के लिए राज्यभर में कुल 6,188 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनका संचालन 41 जिलों में किया जाएगा। परीक्षाओं की निगरानी के लिए अजमेर स्थित बोर्ड कार्यालय में केंद्रीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 1 मार्च से 9 अप्रैल 2025 तक लगातार 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इस साल राजस्थान बोर्ड परीक्षाओं के लिए लगभग 19 लाख 98 हजार 509 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए छात्र 0145-2632866, 2632867, 2632868 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

यह खबर पढ़ें:-CISF Recruitment 2025: कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया हुआ शुरू, 10वीं पास ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

Board Exam 2025: सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था


परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती रहेगी। साथ ही नकल पर नियंत्रण के लिए 63 उड़न दस्ते सक्रिय रहेंगे। पेपर लीक जैसी घटनाओं से बचाव के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है।

Rajasthan Board Exam 2025: छात्रों के लिए जरूरी निर्देश


परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी अनिवार्य रूप से साथ लाएं।


परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले सेंटर पर पहुंचें।


एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर आदि ले जाना मना है।


परीक्षा केंद्र पर अपनी स्टेशनरी खुद लेकर जाएं।


परीक्षा समाप्त होने के बाद ही केंद्र छोड़ने की अनुमति मिलेगी।


परीक्षा में बैठने से पहले अपनी जेब व सामान की जांच कर लें, यदि कोई अनुचित सामग्री पाई जाती है तो परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।

यह खबर पढ़ें:- इस यूनिवर्सिटी से Online Course कर अपनी सैलरी बढ़ा सकते हैं कामकाजी लोग

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा