
Rajasthan University
राजस्थान विश्वविद्यालय में सोमवार से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा लेकिन ३ वर्षीय मॉर्निंग लॉ कॉलेज में अब तक प्रवेश प्रकिया शुरू भी नहीं हुई है। कारण, बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआइ) ने लॉ इवनिंग व फाइव ईयर लॉ कॉलेज के साथ मॉर्निंग कॉलेज में प्रवेश देने पर भी रोक लगा रखी है। विश्वविद्यालय के पास लॉ मॉर्निंग को संचालित करने के लिए पर्याप्त शिक्षक हैं लेकिन बीसीआइ ने मॉर्निंग लॉ कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की अब तक अनुमति नहीं दी है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार ३ बार बीसीआइ को पत्र लिखकर लॉ कॉलेज मॉर्निंग में प्रवेश की अनुमति मांग चुके हैं मगर कोई जबाव नहीं आया। हालांकि विवि में लॉ के २१ शिक्षक हैं जबकि अभी चल रही शिक्षक भर्ती से ७ नए शिक्षक और मिल गए। विवि ने बीसीआइ को पत्र लिखकर मॉर्निंग लॉ कॉलेज के साथ एसएफएस पाठ्यक्रम में संचालित ईवनिंग व फाइव ईयर में भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति मांगी है।
विश्वविद्यालय ने तर्क दिया है कि नई भर्ती पक्रिया के माध्यम से सात नए शिक्षक मिलने के बाद लॉ के २८ शिक्षक हो गए हैं। सरकार ने २० नए पदों की स्वीकृति दी है। बीसीआइ की रोक के बाद विवि ने इस साल फाइव ईयर लॉ व तीन वर्षीय लॉ में प्रवेश पर बंद किए थे।
सात नए शिक्षक मिलने से ईवनिंग व फाइव ईयर कॉलेज का संचालित किया जा सकता है। इसके लिए बीसीआइ के संपर्क में हैं।
- डॉ. एस पी एस शेखावत, डीन, लॉ फैकल्टी
Published on:
02 Jul 2018 10:28 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
