CA (Institute of Chartered Accountants) मई-जून 2023 परीक्षा के लिए चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के पंजीकरण शुरू हो गए है। उम्मीदवारों को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (Institute of Chartered Accountants) मई/जून 2023 के लिए परीक्षा आवेदन भरने के लिए आधिकारिक वेबसाइट, www.icai.org पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। लेट फीस से बचने के लिए ऑनलाइन फॉर्म 24 फरवरी, 2023 तक जमा करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार विलंब शुल्क के साथ 3 मार्च, 2023 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ((Institute of Chartered Accountants) सीए मई-जून परीक्षा 2023 आवेदन की अंतिम तिथि 24 फरवरी, 2023 है। यदि आप इस तिथि तक फॉर्म जमा करते हैं तो आपसे विलंब शुल्क नहीं देना होगा। इसके अलावा इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 के नतीजे जारी कर दिए हैं। आप यह जानकारी आईसीएआई की वेबसाइट www.icai.nic.in पर देख सकते हैं।