23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC EO RO Result: सीधे इस लिंक से चेक कर पाएंगे राजश्व अधिकारी का रिजल्ट, जान लें सभी श्रेणी के कट-ऑफ मार्क्स

RPSC: इस परीक्षा का आयोजन 23 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया गया था। आयोग द्वारा जारी की गई प्रोविजनल सूची में कुल 309 अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं। वहीं, 300 अभ्यर्थियों को आयोग ने अयोग्य घोषित कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 25 Apr 2025, 11:36 AM IST

RPSC EO RO Result

RPSC EO RO Result

RPSC EO RO Result link: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 24 अप्रैल 2025 को राजस्व अधिकारी ग्रेड-2 और अधिशाषी अधिकारी वर्ग-4 प्रतियोगी परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। आयोग द्वारा अस्थायी रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची (प्रोविजनल लिस्ट) जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को आगे डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। इसके बाद अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें:- UPMSB Result 2025: नोट कर लें आधिकारिक वेबसाइट का लिंक, इन तरीकों से देख पाएंगे यूपी बोर्ड रिजल्ट

RPSC EO RO Exam 2025: इन तारीखों पर हुई थी परीक्षा


इस परीक्षा का आयोजन 23 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक किया गया था। आयोग द्वारा जारी की गई प्रोविजनल सूची में कुल 309 अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं। वहीं, 300 अभ्यर्थियों को आयोग ने अयोग्य घोषित कर दिया है। अयोग्यता का कारण यह रहा कि उन्होंने प्रश्न पत्र में दिए गए निर्देश संख्या 11 के अनुसार 10% से अधिक प्रश्नों में कोई भी विकल्प नहीं चुना था।

RPSC EO RO Result: श्रेणीवार कटऑफ अंक

सामान्य वर्ग: 84.71 अंक
अनुसूचित जाति (SC): 76.30 अंक
अनुसूचित जनजाति (ST): 79.66 अंक
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 83.70 अंक
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (MBC): 81.34 अंक
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 81.34 अंक
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen): 73.28 अंक

RPSC EO RO Result: विस्तृत आवेदन पत्र भरना अनिवार्य

प्रोविजनल लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को अपनी SSO ID के माध्यम से भर्ती पोर्टल पर जाकर "My Recruitment → Detailed Form Cum Scrutiny → Apply Now" विकल्प चुनकर ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरना होगा। यह प्रक्रिया 01 मई 2025 से शुरू होकर 07 मई 2025 की रात 11:59 बजे तक जारी रहेगी।

यह खबर भी पढ़ें:-Bihar Home Guard Admit Card 2025: बिहार होमगार्ड फिजिकल का एडमिट कार्ड आज से ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

RPSC EO RO Result 2025: ऐसे चेक करें अपना परिणाम

रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
होम पेज पर ‘न्यूज़ एंड इवेंट्स’ सेक्शन में जाएं।
‘RPSC EO RO Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
रिजल्ट पीडीएफ फाइल आपकी स्क्रीन पर खुलेगी।
Ctrl+F दबाकर अपना नाम या रोल नंबर खोजें।
रिजल्ट फाइल डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

यह खबर भी पढ़ें:-Agniveer Bharti 2025: 25 हजार अग्निवीर भर्ती के लिए कल है आवेदन की अंतिम तारीख, जल्द करें अप्लाई