
RPSC Recruitment 2025
RPSC लगातार अलग-अलग पदों के लिए भर्तियां निकालती रहती है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने अब दो अलग-अलग पदों—"असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर और जूनियर केमिस्ट" के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। दोनों पदों के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन दिए गए लिंक से देखा जा सकता है।
आवेदन प्रक्रिया की बात करें तो जूनियर केमिस्ट पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अप्रैल 2025 से शुरू होगी, जबकि असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर पद के लिए 15 अप्रैल 2025 से आवेदन लिए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट या सीधे SSO पोर्टल, (https://sso.rajasthan.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
जूनियर केमिस्ट: अभ्यर्थी के पास केमिस्ट्री में सेकंड क्लास एम.एससी डिग्री होनी चाहिए।
असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर: इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा अनिवार्य है। डिग्री धारकों के लिए न्यूनतम तीन वर्ष और डिप्लोमा धारकों के लिए दस वर्ष का व्यावसायिक अनुभव होना भी जरुरी है।
साथ ही, दोनों पदों के लिए राजस्थान की संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान अनिवार्य है।
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए: ₹600
ओबीसी/बीसी/एससी/एसटी वर्ग के लिए: ₹400
आवेदन में संशोधन के लिए: ₹500 अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
अंतिम तिथि
जूनियर केमिस्टपद के लिए अंतिम तिथि: 8 मई 2025
असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर पद के लिए अंतिम तिथि: 14 मई 2025
Updated on:
7 Apr 2025, 11:09 AM IST
Published on:
7 Apr 2025, 11:09 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.