29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RRB JE CBT II Exam Date: इस दिन होगी रेलवे जेई CBT-II परीक्षा, 7934 पद के लिए निकाली गई थी भर्ती

RRB JE CBT-II Exam Date: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। वहीं एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स इसे आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 28 Mar 2025, 10:37 AM IST

RRB JE CBT II Exam Date

RRB JE CBT II Exam Date: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। वहीं एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स इसे आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। RRB JE CBT-II परीक्षा 22 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के जरिए कुल 7934 पद भरे जाएंगे।

एडमिट कार्ड के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश 

रेलवे भर्ती बोर्ड(RRB) द्वारा आयोजित जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट्स के लिए RRB JE एडमिट कार्ड 2024 एक आवश्यक दस्तावेज है। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, तिथि और रिपोर्टिंग समय जैसे महत्वपूर्ण डिटेल्स दर्ज होते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड (RRB JE CBT-II Admit Card) 

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं

-‘RRB JE एडमिट कार्ड 2024’ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें

-अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड (जन्म तिथि) दर्ज करें

-डाउनलोड बटन पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड को सेव कर लें

-इसका प्रिंटआउट निकाल लें

यह भी पढ़ें- दिल्ली में होगी 9000 शिक्षकों की भर्ती, जानिए कब जारी होगा नोटिफिकेशन

पात्रता (RRB JE Recruitment 2024 Eligibility) 

आरआरबी जेई भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 18-36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। आधिकारिक नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

पात्रता और शैक्षणिक योग्यता (RRB JE Recruitment 2024 Eligibility) 

आरआरबी जेई भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु 18-36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। आधिकारिक नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। वहीं शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो जूनियर इंजीनियर बनने के लिए कैंडिडेट्स के पास बीई/बीटेक डिग्री और डिप्लोमा डिग्री होना चाहिए। 

कैसे होगा चयन? 

आरआरबी की इस भर्ती के लिए सीबीटी I, सीबीटी II, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट देना होगा। इन सभी चरणों में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को ही अंतिम रूप से चुना जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग