
RRB Paramedical Recruitment 2025 (Image: Gemini)
RRB Paramedical Recruitment 2025: अगर आप मेडिकल फील्ड से हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए रेलवे में शानदार मौका आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 9 अगस्त 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 सितंबर 2025 है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 434 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें सबसे ज्यादा नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के लिए 272 पद हैं। इसके अलावा फार्मासिस्ट के लिए 105 पद, मलेरिया इंस्पेक्टर के 33 पद, लैब असिस्टेंट ग्रेड-II के 12 पद, व डायलिसिस टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन और एक्स-रे टेक्नीशियन के लिए 4-4 पद शामिल हैं। ये सभी भर्तियां रेलवे के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में की जाएंगी।
हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग रखी गई है। न्यूनतम उम्र की सीमा 18 से 20 वर्ष के बीच है जबकि अधिकतम आयु पद के अनुसार 33 से 40 वर्ष तक हो सकती है। आवेदन से पहले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित पद के लिए जारी पात्रता मापदंड को ध्यान से पढ़ें।
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार 21,700 रुपये से 44,900 रुपये प्रति माह तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे जो नौकरी को और आकर्षक बनाते हैं।
नोट: भर्ती से जुड़ी पूरी और सटीक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत अधिसूचना जरूर पढ़नी चाहिए।
Updated on:
24 Jul 2025 05:45 pm
Published on:
24 Jul 2025 05:45 pm
