28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RSMSSB Jail Prahari Exam 2025: राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

RSMSSB: परीक्षा तारीख और जिले की जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 5 Apr 2025, 3:35 PM IST

Jail Prahari Bharti Exam 2025

Jail Prahari Bharti Exam 2025

Jail Prahari Bharti Exam 2025 को लेकर अहम अपडेट सामने आ गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2025 की एग्जाम सिटी डिटेल्स जारी कर दी हैं। उम्मीदवार अब अपनी परीक्षा तारीख और जिले की जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या SSO पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 8 अप्रैल 2025 को जारी किया जा सकता है। जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 12 अप्रैल 2025 को आयोजित की जानी है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 803 पदों को भरा जाना है।

यह खबर भी पढ़ें:-नई Railway LLP भर्ती के लिए विज्ञापन हुआ प्रकाशित, 9 हजार से ज्यादा पदों के लिए इस तारीख से आवेदन शुरू

Jail Prahari City Slip: ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड


सबसे पहले सिटी स्लिप के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard) पर जाना होगा।


वेबसाइट के होमपेज पर "एडमिट कार्ड" ऑप्शन पर क्लिक करें।


एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।


सिटी स्लिप खुलकर आपके सामने आ जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें:-Assistant Professor Vacancy: बिना लिखित परीक्षा के मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, जान लें डिटेल्स

RSMSSB Jail Prahari Exam 2025: परीक्षा से जुड़े नियम

परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले करें।
गेट परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले बंद कर दिए जाएंगे।
ई-एडमिट कार्ड और फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि) अनिवार्य हैं।
परीक्षा में घड़ी, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, बैग, किताबें, व्हाइटनर आदि लाने की अनुमति नहीं होगी।
केवल नीले पारदर्शी बॉल पेन की अनुमति होगी।

RSMSSB Jail Prahari Exam 2025

यह खबर भी पढ़ें:-होमगार्ड भर्ती के बाद BSSC ने अब इन पदों पर निकाली भर्ती, जान लें योग्यता सहित अन्य जरुरी जानकारी

Jail Prahari Exam 2025: जान लें परीक्षा का ड्रेस कोड

पुरुष शर्ट/टी-शर्ट, पैंट, कुर्ता-पायजामा (जीन्स प्रतिबंधित)।
महिला सलवार-सूट, साड़ी, सिंपल बाल बैंड। भारी गहनों, ब्रोच, बैज, मेटल बटन की अनुमति नहीं।
सभी परीक्षार्थी घड़ी, बेल्ट, चश्मा, पर्स, स्कार्फ, टोपी आदि प्रतिबंधित हैं।
जूते/चप्पल टखने तक की स्लीपर या सैंडल मान्य हैं, मेटल चेन वाले जूते नहीं चलेंगे।
फोटो 2.5x2.5 सेमी का रंगीन पासपोर्ट फोटो (एक माह से पुराना नहीं) और नीला पारदर्शी बॉल पेन साथ लाएं।

यह खबर भी पढ़ें:-Bihar Home Guard Vacancy 2025: बिहार होमगार्ड के लिए ऐसे भर सकते हैं फॉर्म, जान लें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग