
SBI Vacancy 2025
SBI Vacancy 2025: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के कुल 2600 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को एक बार फिर से शुरू कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन नहीं किया था, वे अब 21 जून से 30 जून 2025 के बीच आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल SBI की आधिकारिक वेबसाइट https://bank.sbi/web/careers/current-openings पर ऑनलाइन किए जा सकते हैं।
अनारक्षित (UR): 1066 पद
एससी (SC): 387 पद
एसटी (ST): 190 पद
ओबीसी (OBC): 697 पद
ईडब्ल्यूएस (EWS): 260 पद
| सर्किल | राज्य | पद |
|---|---|---|
| भोपाल | मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ | 200 |
| चंडीगढ़ | जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा | 80 |
| लखनऊ | उत्तर प्रदेश | 280 |
| नई दिल्ली | दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश | 30 |
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जन्म तिथि 1 मई 1995 से पहले और 30 अप्रैल 2004 के बाद नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। SC/ST के लिए 5 वर्ष की छूट और OBC के लिए 3 वर्ष की छूट होगी।
ऑनलाइन लिखित परीक्षा
स्क्रीनिंग प्रक्रिया
इंटरव्यू
स्थानीय भाषा में दक्षता की परीक्षा
वेतनमान
प्रारंभिक **बेसिक सैलरी ₹48,480/ प्रति माह होगी।
वेतनमान: ₹48,480–2000/7–₹62,480–2340/2–₹67,160–2680/7–₹85,920
साथ ही DA, HRA/लीज रेंट, CCA, NPS, मेडिकल, PF आदि लाभ भी दिए जाएंगे।
Updated on:
21 Jun 2025 03:11 pm
Published on:
21 Jun 2025 03:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
