NBEMS ने कोर्ट को बताया कि उन्हें परीक्षा के लिए देशभर में 250 से ज्यादा शहरों में 1,000 से अधिक परीक्षा केंद्रों की जरूरत होगी। इसके अलावा लगभग 60,000 स्टाफ की आवश्यकता भी होगी, जिसमें इनविजिलेटर, सिस्टम ऑपरेटर और सुरक्षा कर्मचारी शामिल हैं। परीक्षा कंप्यूटर आधारित है, इसलिए इतने बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं करने के लिए और समय जरूरी था।