School Summer Vacation 2021: कोरोना महामारी के बीच पंजाब सरकार ने शनिवार को प्रदेश के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां घोषित कर दी है। इसकी घोषणा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि कोरोना महामारी की बीच इस बार 24 मई से 23 जून 2021 तक गर्मियों की छुट्टियां ( Summer Vacations) रहेंगी। उन्होंने कहा कि कोविड -19 महामारी के कारण शैक्षिक संस्थान विद्यार्थियों के लिए पहले ही बंद कर दिए गए थे और अब एक महीने के लिए स्कूल छात्र, अध्यापकों और अन्य स्टाफ को भी छुट्टियां कर दी गई हैं।