फिलहाल, सीबीएसई ( CBSE ) की तर्ज पर अधिकांश राज्य बोर्डों ने कोविड-19 मरीजों की संख्या को देखते हुए 12वीं कक्षा की परीक्षाएं स्थगित कर रखी हैं। इसके अलावा JEE, NEET और CLAT आदि प्रवेश परीक्षाएं भी स्थगित हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ( एनटीए) और अन्य राष्ट्रीय परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थानों की व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा स्थगित हैं।