SMSIMSR MBBS Admission: कर्नाटक का श्री मधुसुदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (SMSIMSR) मेडिकल के छात्रों के लिए एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई बिल्कुल फ्री में कराएगा। इस कॉलेज में 100 सीटों पर एडमिशन होंगे जिनमे 50 सीटों पर सरकारी कोटा के तहत दाखिला होगा जबकि 50 पर प्राइवेट/मैनेजमेंट कोटे तहत दाखिला होगा। नीट यूजी पास करने के बाद सभी 100 सीटों पर दाखिला लेने वाले छात्रों से कोई फीस नहीं ली जाएगी। लेकिन इसके लिए ग्रेजुएशन पूरा होने के बाद उन्हें पांच सालों तक कॉलेज हॉस्पिटल में सर्विस देनी होगी। श्री मधुसूदन साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च (SMSIMSR) कॉलेज कर्नाटक में है। आप को बता दे जहां देश में मेडिकल की पढ़ाई के लिए छात्रों को लाखों रुपये खर्च करने पड़ते हैं वहीं ये कॉलेज छात्रों को मुफ्त शिक्षा प्रदान कर उनके डॉक्टर बनने का सपना पूरा करेगा।