ISRO Recruitment 2023: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) रिसर्च साइंटिस्ट और अन्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार साइंटिस्ट के क्षेत्र अपना करियर बनाना चाहते है, उसके लिए शानदार मौका है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार www.nrsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO), नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) में जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) रिसर्च साइंटिस्ट और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित डिसिप्लिन में बीई/बीटेक/बी.एससी/एम.एससी होना चाहिए चाहिए। आप को बता दे की इन पदों पर केवल आप इंटरव्यू देकर जॉब हासिल कर सकते हैं।