CPRI Recruitment 2023: सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट (CPRI) ने इंजीनियरिंग ऑफिसर, साइंटिफिक असिस्टेंट, इंजीनियरिंग असिस्टेंट और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cpri.res.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट (CPRI) ने इंजीनियरिंग ऑफिसर, साइंटिफिक असिस्टेंट, इंजीनियरिंग असिस्टेंट और अन्य पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 23 अप्रैल को और कौशल परीक्षा/ट्रेड परीक्षा 15 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट (CPRI) ने कुल 99 रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती जारी की है। अगर इन 99 पदों की बात करे तो इनमे से 40 रिक्तियां इंजीनियरिंग अधिकारी के पद के लिए हैं, 4 रिक्तियां वैज्ञानिक सहायक के पद के लिए हैं, 13 रिक्तियां इंजीनियरिंग सहायक के पद के लिए हैं। 24 रिक्तियां तकनीशियन के पद के लिए हैं और 18 रिक्तियां सहायक के पद के लिए हैं।